Raebareli City

धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की छापेमारी… घर से धार्मिक साहित्य बरामद

हरचंदपुर के मुबारकपुर गांव का मामला, तहरीर मिलने के बाद जांच तेज, तीन महिलाओं से पूछताछ जारी

विजय पटेल

रायबरेली, 2 मार्च 2026:

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारा। मौके से ईसाई धर्म से जुड़ा साहित्य और एक बोर्ड बरामद किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुबारकपुर गांव में ये कार्यक्रम रामरती नाम की महिला के घर पर चल रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यात्मक जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-02 at 3.42.20 PM

Advertisement

इस मामले में ओमनगर निवासी ओम प्रकाश रावत नाम के व्यक्ति ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रामरती के घर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे एकत्र थे और वहां बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। सभा में शामिल लोगों को कथित तौर पर लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। आरोप यह भी लगाया गया कि मना करने पर लोगों को डराया-धमकाया जाता है।

पुलिस ने रामरती समेत वहां मौजूद दो अन्य महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति ली गई थी या नहीं। बताया गया कि महिला का नाम पहले भी ऐसे ही एक मामले में सामने आ चुका है, हालांकि पुलिस रिकॉर्ड के आधार पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

ये भी पढ़ें  गंगा स्नान से खिचड़ी चढ़ाने तक... मकर संक्रांति पर भक्ति में डूबी वाराणसी, 100 जवानों के साथ सुरक्षा मुस्तैद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link