Lucknow City

नगर निगम में समाधान दिवस…दूसरे फ्लोर पर चढ़कर हांफे बुजुर्ग, महापौर ने जताई नाराजगी

नगर आयुक्त समेत कई अफसरों में सुनीं शिकायतें, लिफ्ट एक हफ्ते से बंद होने पर महापौर ने अधिकारियों को लगाई फटकार

लखनऊ, 6 मार्च 2026:

राजधानी के लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त तथा अन्य अधिकारियों के सामने शिकायतें रखीं। कार्यक्रम दूसरी मंजिल पर आयोजित किया गया था, जिससे कई बुजुर्गों को सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी हुई। इस पर महापौर ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

महापौर ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। यहां गृहकर, जलकर, सफाई व्यवस्था, सड़क और गली मरम्मत, सीवर, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि शहर के हर नागरिक की समस्या का पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से जल्द समाधान हो, ताकि लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

WhatsApp Image 2026-03-06 at 2.22.22 PM

ये भी पढ़ें:

लिफ्ट खराब पड़ी, वृद्धा को कुर्सी पर बिठाकर लाया गया

कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग महिला दूसरी मंजिल तक पहुंचते-पहुंचते थक गईं और कुछ देर के लिए जमीन पर बैठ गईं। मौजूद लोगों ने उन्हें पानी पिलाया और कुर्सी की मदद से नीचे पहुंचाया।बताया गया कि नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट करीब एक हफ्ते से खराब है। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि लिफ्ट बंद होने के बावजूद संपूर्ण समाधान दिवस दूसरी मंजिल पर क्यों आयोजित किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-06 at 2.22.21 PM

ये भी पढ़ें  कोहरे की गिरफ्त में लखनऊ : उड़ानें रद्द, ट्रेनें घंटों लेट, सुबह सड़कों पर थम गई रफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link