Lucknow CityUttar Pradesh

नो टोबैको प्लेज में UP फिर नंबर-1 : लगातार दूसरे साल देश में सबसे ज्यादा युवाओं ने ली तंबाकू छोड़ने की शपथ

टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के तहत चलाया गया अभियान, सूची में हरियाणा दूसरे, राजस्थान तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर, अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना

लखनऊ, 9 मार्च 2026:

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को इसके सेवन से दूर रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर देश में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्र सरकार के ‘टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0’ के तहत आयोजित ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ अभियान में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लोगों ने तंबाकू न सेवन करने की शपथ ली।

इस उपलब्धि के साथ प्रदेश ने पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में हरियाणा दूसरे, राजस्थान तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर रहे। राज्य की यह सफलता मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशों में चल रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम मानी जा रही है।

गौरतलब है कि प्रदेश ने पिछले वर्ष 2024-25 में आयोजित ‘टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 2.0’ के दौरान भी ऑनलाइन ‘नो टोबैको प्लेज’ अभियान में देश में पहला स्थान हासिल किया था। लगातार दूसरे वर्ष यह उपलब्धि हासिल होना राज्य के युवाओं, स्कूलों, स्वास्थ्य विभाग और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़ी टीमों के संयुक्त प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:

‘टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0’ की शुरुआत 9 अक्टूबर 2025 से हुई थी। यह राष्ट्रीय अभियान शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना। उन्हें तंबाकू का उपयोग न करने की शपथ दिलाना और तंबाकू मुक्त पीढ़ी का निर्माण करना है।

Advertisement

इस अभियान के तहत प्रदेश के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों का प्रशिक्षण, तंबाकू मुक्त संस्थानों की घोषणा, पोस्टर और जनजागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ ऑनलाइन शपथ अभियान चलाया गया। प्रदेश में इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया गया। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर तंबाकू से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही लोगों को तंबाकू की लत छोड़ने में मदद देने के लिए विभिन्न परामर्श और सहायता सेवाएं भी संचालित की गईं।

ये भी पढ़ें  वृंदावन में बांकेबिहारी कॉरिडोर पर विवाद : कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, पुजारियों ने जताया विरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link