Uttarakhand

उत्तराखंड : अवैध खनन से जुड़ी ऑडियो क्लिप वायरल… पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी सस्पेंड, मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई

देहरादून, 13 मार्च 2026

राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है।

थाना झबरेड़ा स्थित इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान, जो इकबालपुर चौकी प्रभारी थे, के अलावा हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह और कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी तरह की अनियमितता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड में आसमान से बरसेगी आग! 40 पार पहुंचेगा पारा, हीट वेव ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link