Uttarakhand

मुख्यमंत्री आवास पर छाई लोकपर्व ‘फूलदेई’ की रौनक…बच्चों के गीतों से महका बसंत

रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे बच्चों ने देहरी पर सजाए फूल, लोकगीतों के साथ की सुख-समृद्धि की कामना

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 14 मार्च 2026:

उत्तराखंड राज्य की लोकपरंपरा का प्रतीक लोकपर्व फूलदेई शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जोश के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे और देहरी पर फूल व अक्षत सजाकर लोकगीत गाए। बच्चों के गीतों और खुशियों भरे माहौल से पूरा परिसर बसंत के रंग में रंगा नजर आया।

बच्चों ने परंपरा के अनुसार घर की देहरी को फूलों से सजाया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। उनकी मुस्कान और उत्साह ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:

इस मौके पर सीएम ने कहा कि फूलदेई पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व बच्चों के माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। उत्तराखंड की लोकपरंपराएं सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि समाज में मेल-जोल, प्रकृति के प्रति लगाव और सांस्कृतिक एकता का भाव भी मजबूत करती हैं। बच्चों की भागीदारी से इस परंपरा की जीवंतता और भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: 6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी... चार धाम के श्रद्धालुओं से अलर्ट रहने की अपील

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link