Lucknow City

आगरा एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार… लखनऊ के दम्पति की मौत, तीन घायल

मथुरा से लौट रहे थे बार पदाधिकारी व उनके दोस्त का परिवार, सरोजनीनगर के रहने वाले हैं मृत दम्पति

पंकज

काकोरी (लखनऊ), 16 मार्च 2026:

राजधानी के काकोरी इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रेवरी टोल प्लाजा से करीब एक किलोमीटर पहले हुआ, जब सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया। कार में दो परिवार के लोग सवार थे। हादसे में कार चला रहे राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी उर्मिला यादव ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-03-16 at 6.16.20 PM (1)

ये भी पढ़ें:

सरोजनीनगर के गौरी विहार निवासी राजेंद्र यादव सरोजनीनगर तहसील बार एसोसिएशन में महामंत्री हैं। शनिवार को वह अपनी पत्नी सविता यादव, बेटे पार्थ और दोस्त राजेश यादव व उनकी पत्नी उर्मिला के साथ कार से मथुरा दर्शन करने गए थे। रविवार रात करीब 11 बजे जब सभी लोग मथुरा से लौट रहे थे, तभी आगरा एक्सप्रेसवे पर 290 किलोमीटर प्वाइंट के पास अचानक विपरीत दिशा से आए कंटेनर ने कार में सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में राजेंद्र यादव और उनके बेटे पार्थ को मामूली चोट आई। वहीं राजेंद्र की पत्नी सविता यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सविता और उर्मिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उर्मिला की मौत हो गई। सविता यादव का इलाज चल रहा है।

WhatsApp Image 2026-03-16 at 6.16.20 PM

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवा दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। राजेश यादव के परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। वह अपने पीछे दो बेटे सत्यम और शिवम और दो बेटियां काजल और आंचल को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन : बड़ों को समाधान का भरोसा, बच्चों को चॉकलेट, योगी बोले- सरकार हर संकट में आपके साथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link