Uttar Pradesh

हिंदू नववर्ष पर उत्सव का साक्षी बनेगा मैनपुरी… शोभायात्रा में दिखेंगी देशभर की सांस्कृतिक झांकियां

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने साझा की जानकारी, कहा-19 मार्च को मैनपुरी में बिहू, कथकली से लेकर ब्रज की होली तक, कलाकार देंगे शानदार प्रस्तुति, समापन पर कैलाश खेर का लाइव परफॉर्मेंस

लखनऊ/मैनपुरी, 17 मार्च 2026

मैनपुरी में 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर हिंदू नववर्ष का स्वागत भव्य अंदाज में किया जाएगा। इस दिन शहर में बड़ी शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों की सांस्कृतिक झलक एक साथ देखने को मिलेगी। यह आयोजन संस्कृति विभाग और नववर्ष महोत्सव समिति, श्री एकरसानन्द आश्रम के सहयोग से किया जा रहा है। तैयारियां तेज हैं और इसे खास बनाने के लिए कई आकर्षक झांकियां शामिल की गई हैं।

महाराष्ट्र की ढोल-ताशा टीम भरेगी जोश

शोभायात्रा में महाराष्ट्र की ढोल-ताशा टीम अपनी प्रस्तुति से माहौल को जोश से भर देगी। असम की संस्कृति डांस एकेडमी बिहू नृत्य पेश करेगी, जबकि केरल की कथकली झांकी भी खास आकर्षण रहेगी। इसके अलावा ब्रज की होली की झांकी लोगों को पारंपरिक रंग में रंगेगी। गोरखपुर की वनटांगिया नृत्य झांकी, वाराणसी का मनमौजी अघोरी आर्ट ग्रुप, ओडिशा की मां पूर्णमासी घंटा पार्टी और उज्जैन से आए कलाकार भी शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे।

WhatsApp Image 2026-03-17 at 2.55.33 PM

यात्रा सिर्फ उत्सव नहीं, संस्कृति की झलक

शोभायात्रा नवीन गल्ला मंडी से शुरू होकर श्री एकरसानंद आश्रम तक जाएगी। समापन कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर अपने कैलाशा बैंड के साथ प्रस्तुति देंगे, जो इस आयोजन को और खास बना देगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हिंदू नववर्ष सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुंचाने का काम करते हैं। इस शोभायात्रा के जरिए लोगों को देश की अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा और पूरा माहौल उत्सव में डूबा नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button