Entertainment

रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ पर सेंसर की सख्ती… 21 कट के बाद मिली हरी झंडी

19 मार्च को रिलीज होगी फ़िल्म, हिंसक सीन व गालियों पर चली कैंची, फिर भी 3 घंटे 49 मिनट की लंबी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 18 मार्च 2026

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अब रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन इससे पहले सेंसर बोर्ड ने इस पर कड़ी नजर रखी। कई बदलाव और 21 कट लगाने के बाद फिल्म को पास किया गया है। इसके बावजूद इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी यह सिर्फ वयस्क दर्शकों के लिए है।

Central Board of Film Certification ने फिल्म के कई हिंसक सीन पर कैंची चलाई है। खास तौर पर आंख फोड़ने, हथौड़े से वार करने, सिर काटने जैसे दृश्यों की लंबाई कम की गई है। कुछ सीन को छोटा किया गया, कुछ में बदलाव किए गए।

1a942f58-db69-4f7f-85a4-3c7c80bf813b

ये भी पढ़ें:

फिल्म में इस्तेमाल हुई गालियों पर भी सख्ती दिखी। कई शब्दों को म्यूट किया गया, कुछ को बदला गया। इसके अलावा हिंसा से जुड़े हिस्सों पर चेतावनी भी जोड़ी गई है। ड्रग्स से जुड़े सीन में भी डिस्क्लेमर लगाया गया है।

Advertisement

कट्स के बाद भी फिल्म की लंबाई कम नहीं हुई। सेंसर के मुताबिक एक मिनट 34 सेकंड की फुटेज हटाई गई, लेकिन इसके बाद भी फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट है। यह पहले पार्ट से करीब 15 मिनट ज्यादा लंबी बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया है और यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पैमाने पर इसे पैन इंडिया रिलीज दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  आखिर क्यों विवादों में फंस गई 'Miss Universe' प्रतियोगिता? जानिए कैसे फींकी पड़ गई इसकी चमक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link