Lucknow City

चांद के दीदार का इंतजार : आज तय होगी लखनऊ में ईद की खुशियों की तारीख

मरकजी चांद कमेटी की अपील, आज शाम देखें चांद, वैसे सऊदी अरब में बुधवार को चांद नजर नहीं आया, वहां शुक्रवार को ईद मनाने का ऐलान

लखनऊ, 19 मार्च 2026:

रमजान के पाक महीने के अंतिम दौर में यूपी की राजधानी लखनऊ के बाजारों में ईद को लेकर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। कपड़ों, सेवइयों और मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। हर किसी को अब ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार है।

मरकजी चांद कमेटी, फरंगी महल ने शहरवासियों से आज शाम ईद-उल-फितर का चांद देखने की अपील की है। कमेटी के अनुसार ऐशबाग ईदगाह में चांद देखने का विशेष इंतजाम किया गया है। कमेटी के जनरल सेक्रेटरी ने लोगों से आग्रह किया है कि चांद नजर आने की सूचना तुरंत कमेटी तक पहुंचाएं जिससे आधिकारिक ऐलान किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-03-19 at 2.04.29 PM

ये भी पढ़ें:

इस बीच, सऊदी अरब में 18 मार्च को चांद नजर नहीं आया था। इसके बाद वहां 20 मार्च यानी शुक्रवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई है। भारत में भी ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। मौलाना खालिद रशीद के मुताबिक यदि आज शाम चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी, अन्यथा 21 मार्च को यह पर्व मनाया जाएगा। इसका आधिकारिक ऐलान आज शाम करीब साढ़े सात बजे किया जाएगा।

ईद-उल-फित्र को ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है। यह भाईचारे और खुशियों का प्रतीक है। इस दिन लोग सुबह मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं। घरों में खासतौर पर सेवइयां और खीर जैसे पकवान बनाए जाते हैं। लखनऊ में अब सबकी निगाहें आसमान पर टिकी हैं। चांद के दीदार के साथ ही ईद की खुशियां दस्तक देंगी।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: बजट पर गरमाई बहस... खाद्य मिलावट, भूकंप सेंसर व भू-धंसाव पर उठे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link