Bihar

बच्चे के पिता जिसे समझ रहे थे खिलौना वो निकला सांप बिहार में गजब हो गया

बिहार, 21 अक्टूबर 2024

बिहार के नवादा के गया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां पर एक 10 महीने के बच्चे ने सांप के बच्चे को मुंह में डाल लिया जब बच्चे के पिता ने देखा तो उन्हें लगा कि बच्चे के हाथ में कोई खिलौना है लेकिन इसके बाद जब ध्यान से देखा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मां-बाप दोनों परेशान हो गए।

बताया जा रहा है कि मामला नगर थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले का है। चंद्रमणि कांत नाम के शख्स का 10 महीने का बेटा हर्ष खेल रहा था। तभी कहीं से सांप उसके पास पहुंच गया, बच्चे ने सांप को पकड़ा और अपने मुंह में डाल लिया। कुछ देर बाद चंद्रमणि की नजर बेटे हर्ष पर पड़ी तो उन्हें लगा कि किसी खिलौने से खेल रहा है लेकिन जब करीब जाकर ध्यान से देखा तो पता चला कि वह सांप है।

सांप को देखते ही हर्ष के मां-बाप की हालत खराब हो गई, उन्होंने तुरंत सांप को मार दिया और आनन-फानन में बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की जान को कोई खतरा नहीं है। वह स्वस्थ है और बिलकुल ठीक है।

ये भी पढ़ें:

जांच में सामने आया है कि सांप जहरीला नहीं था। इसी वजह से बच्चे पर कोई खतरा नहीं आया। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र महज 10 महीने ही थी। वह सांप को पहचान नहीं पाया और उसके साथ खेलने लगा था। अगर ये कोई जहरीला सांप होता तो बच्चे की जान भी जा सकती थी।

Advertisement

इस घटना के बाद लोगों को सलाह दी गई है कि बच्चों के साथ इस तरह की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। इससे बच्चों की जान भी जा सकती है। अगर सांप जहरीला होता तो उसे बचा पाना मुश्किल था, गनीमत रही कि सांप बिलकुल भी जहरीला नहीं था।

ये भी पढ़ें  बिहार का आगामी चुनाव नीतीश कुमार का 'राजनीतिक अंतिम संस्कार' होगा : प्रशांत किशोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link