Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती…22 मार्च को 1228 नर्सिंग अधिकारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लोकभवन में 492 को सीएम देंगे नियुक्ति, बाकी जिलों में होंगे कार्यक्रम, मेडिकल कॉलेजों में होगी तैनाती,1097 महिला व 131 पुरुष अभ्यर्थी हुए चयनित

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में 22 मार्च को बड़ा कदम उठाया जाएगा। 1228 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। लोकभवन में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 492 अभ्यर्थियों को सीधे नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। बाकी 736 अभ्यर्थियों को प्रदेश के अलग अलग जिलों में जनप्रतिनिधियों के जरिए लाइव कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत यह भर्ती 13 राजकीय मेडिकल कॉलेज और 2 संस्थानों के लिए की गई है। इसमें आगरा, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज, आजमगढ़, जालौन, सहारनपुर, बांदा और बदायूं के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। साथ ही कानपुर के जेके कैंसर संस्थान और हृदय रोग संस्थान में भी तैनाती होगी।

भर्ती प्रक्रिया लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के जरिए पूरी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों में 1097 महिलाएं और 131 पुरुष शामिल हैं। सरकार ने इस साल बड़े स्तर पर भर्तियों की योजना बनाई है। इसी क्रम में अलग अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। इससे पहले 8 मार्च को महिला दिवस पर 94 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। हाल में पुलिस भर्ती बोर्ड ने दरोगा और समकक्ष पदों की परीक्षा भी कराई है, जबकि कई विभागों में भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button