Lucknow City

मिशन शक्ति : महिला सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकाली रैली

नवरात्रि पर पुलिस लाइन में किया गया शुभारंभ, ग्रामीण इलाकों में भी अभियान के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का होगा प्रयास

लखनऊ, 20 मार्च 2026:

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति रैली निकाली गई। लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन से रवाना हुई इस रैली को पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। रैली में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सुरक्षा उपायों और पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 6.18.13 PM

पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अभियान का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनके सुरक्षित वातावरण को सुनिश्चित करना है। नवरात्रि के दौरान महिला सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रैली का आयोजन शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी किया जाएगा ताकि वहां की महिलाएं भी अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक हो सकें।

ये भी पढ़ें:

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस महिला सुरक्षा, शिकायत निवारण, जागरूकता कार्यशालाएं और स्थानीय स्तर पर अभियान चलाकर महिलाओं को सीधे जानकारी प्रदान कर रही है। लखनऊ पुलिस ने इस अभियान को महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और उनके सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया।

WhatsApp Image 2026-03-20 at 6.18.14 PM

रैली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला सुरक्षा इकाई के सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान महिलाओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर और सूचना सामग्री भी वितरित की गई।

ये भी पढ़ें  वंदे मातरम पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, मायावती ने दोनों को घेरा- असल मुद्दों पर ध्यान दो

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link