Entertainment

धुरंधर 2 की सक्सेस जर्नी में झलका 26/11 कनेक्शन…जानिये क्यों खफा हुए अनुपम खेर

हमजा का पासपोर्ट बना चर्चा का विषय, सिनेमाई डिटेलिंग ने मचाई हलचल, बहन का रोल कर चर्चा में आईं परवीर कौर, अनुपम खेर ने आलोचना का दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, 22 मार्च 2026:

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों और सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर के किरदार हमजा का पासपोर्ट दिखाया गया है।

पासपोर्ट की तारीखों में छुपा संदेश

फिल्म में दिखाए गए पासपोर्ट में जन्मतिथि 26 नवंबर 1979 अंकित है। यही तारीख है जब 26 नवंबर 2008 को भारत पर आतंकियों ने हमला किया था। पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 21 सितंबर 2008 है, जो उस समय दिल्ली में हाई अलर्ट के दौर से मेल खाती है। फैंस ने आदित्य धर की बारीक डिटेलिंग की सराहना की और इसे सोशल मीडिया पर ‘पीक डिटेलिंग’ बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की ऐतिहासिक डिटेलिंग फिल्म को और प्रभावशाली बनाती है।

ये भी पढ़ें:

बॉक्स ऑफिस पर बना रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज होने के बाद पहले दिन 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये व तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन ही फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। कुल कलेक्शन अब तक 339.27 करोड़ रुपये है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म की कहानी, एक्शन और बारीक डिटेलिंग की तारीफ की। कनाडा में फिल्म देखने आए दर्शकों ने स्क्रीन तोड़ दी और पाकिस्तान में पायरेटेड वर्जन वायरल हो गया।

प्रोपेगेंडा विवाद पर अनुपम खेर का कड़ा रिएक्शन

कुछ लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, अनुपम खेर ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि जो लोग फिल्म को प्रोपेगेंडा या जिंगोइज्म कह रहे हैं, उनके लिए उन्हें दुख और तरस आता है। उन्होंने बताया कि उन्हें भी पहले गुस्सा आया था, क्योंकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ को भी प्रोपेगेंडा कहा गया था। अनुपम खेर ने कहा, ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए। अगर आपको पसंद नहीं है तो खुद फिल्म बनाइए, पैसे लगाइए और अच्छे राइटर्स हायर कीजिए। वहीं कंगना रनौत ने आदित्य धर की तारीफ की और साउथ एक्ट्रेस राम्या ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया।

जसकीरत की बहन का इमोशनल किरदार और परवीर कौर पंधेर की पहचान

फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी और उनकी छोटी बहन जसलीन का सीन बेहद इमोशनल है। जसलीन का किरदार परवीर कौर पंधेर ने निभाया। परवीर पंजाबी सिनेमा की उभरती अभिनेत्री और सिंगर हैं, जिनका यह बॉलीवुड डेब्यू है। मूवी में जसकीरत की बहन किडनैप हो जाती है। जसकीरत अपने पिता और बड़ी बहन की मौत का बदला लेने के लिए 12 लोगों को मारता है। बाद में वह अपनी बहन को बुरी हालत में पाता है। भाई-बहन का यह मिलन दर्शकों को भावुक कर देता है। इसे फिल्म का सबसे इमोशनल सीन कहा जा रहा है।

परवीर कौर ने साझा किया अनुभव

परवीर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, इस सीन को परफॉर्म करके मुझे गर्व महसूस हुआ। थोड़ा डर भी लगा, लेकिन वाहेगुरु ने हमेशा साथ दिया। फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। फैंस ने इस सीन की सराहना की और इसे फिल्म का यादगार पल बताया। इस बीच फिल्म ने रिलीज़ के तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया। रणवीर सिंह और आदित्य धर की मेहनत, इमोशनल सीन और बारीक डिटेलिंग ने फिल्म को दर्शकों का पसंदीदा बना दिया। फिल्म की कहानी, ऐतिहासिक संकेत और डिटेलिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें  26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को दिल्ली कोर्ट से राहत, परिवार से फोन पर बात करने की मिली अनुमति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button