Lucknow City

मोहनलालगंज की सब-जूनियर फुटबॉल टीम बनी यूपी चैंपियन…शानदार खेल से जीता खिताब

राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन, कप्तान समीर श्रीवास्तव की अगुवाई में मिली जीत, वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 27 मार्च 2026:

उत्तर प्रदेश सरकार के युवा कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में नगर पंचायत मोहनलालगंज की सब-जूनियर फुटबॉल टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। टीम की इस जीत से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

फाइनल मुकाबले के दौरान मोहनलालगंज की टीम ने पूरे मैच में संतुलन, समझदारी और बेहतरीन तालमेल दिखाया। कप्तान समीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और अंत तक बढ़त कायम रखी।

ये भी पढ़ें:

टीम के नमन यादव, विवेक पटेल, अखिल यादव, उमेश राय, लकी, शौर्य प्रताप, राध्यंश गिरी, अंकित, अर्पित, सूर्य प्रकाश और आराध्य तिवारी ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच तालमेल और रणनीति साफ नजर आई, जिसने जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता से लौटने पर टीम का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। स्वागत कार्यक्रम में जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट के प्रबंधक और समाजसेवी डॉ. अजय पाण्डेय सत्यम ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उन्हें फुटबॉल भेंट की। इस मौके पर पूर्व सैनिक अजीत यादव, कुश्ती कोच योगेन्द्र प्रताप और राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अवधेश साहू समेत कई लोग मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ओडिशा : जंगल में पेड़ से लटके मिले दो दिनों से लापता लड़कियों के शव, स्कूल से हुई थी लापता।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link