Lucknow City

लखनऊ : इनकाउंटर में डेढ़ लाख का इनामी गुरु सेवक ढेर, दो सनसनीखेज घटनाओं में थी तलाश

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 13 अक्टूबर 2025:

दो कैब चालकों की हत्या कर कार लूटने वाले कुख्यात अपराधी गुरु सेवक को रविवार रात लखनऊ के पारा इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर लखनऊ पुलिस की ओर से एक लाख रुपये, जबकि शाहजहांपुर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम था। मुठभेड़ स्थल से एक विदेशी रिवाल्वर भी बरामद हुई है।

लखनऊ के पारा इलाके के बादलखेड़ा निवासी कैब चालक योगेश पाल (29) की 29 सितंबर को हत्या कर उसकी कार लूट ली गई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इस घटना के बाद से शाहजहांपुर पुवायां निवासी गुरु सेवक की तलाश में लगी थीं।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2025-10-13 at 9.32.39 AM

Advertisement

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार रविवार रात सूचना मिली कि गुरु सेवक आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से हरदोई की ओर जा रहा है। दो टीमों ने नाकाबंदी की। पुलिस ने बिना नंबर की कार को रोका तो उसमें सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी फायरिंग में गुरु सेवक के सीने में गोली लगी और वह गिर पड़ा। साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौके से शाहजहांपुर में लूटी गई गाड़ी बरामद की गई। गुरु सेवक ने अपने साथी अजय के साथ लखनऊ में योगेश की हत्या के बाद 6 अक्टूबर को शाहजहांपुर में चालक अवनीश दीक्षित की हत्या कर एक और कार लूटी थी। पुलिस अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

इससे पहले रविवार सुबह पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी हरदोई निवासी विकास को भी गिरफ्तार किया, जिसने योगेश की कार बुक कराई थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

ये भी पढ़ें  संगठन विस्तार की हुंकार : अवध के गांव-गांव तक रालोद को मजबूत करने का बड़ा ऐलान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link