Hardoi City

राम-कौशल्या से जुड़े विवादित बयान पर इनाम का ऐलान…नाराज कथा वाचक ने ये कहा

अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद पूर्व सपा नेता पर दर्ज हुआ था केस, कथावाचक ने कहा - बयान देने वाले की जीभ काटने पर 50 हजार इनाम देंगे

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 29 मार्च 2026:

जिले में पूर्व सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के बयान से शुरू हुआ विवाद उनकी जीभ काटने पर इनाम घोषित होने से तूल पकड़ रहा है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई की लेकिन मामला शांत नहीं हुआ, बल्कि अब एक नया बयान सामने आने से सियासी और सामाजिक माहौल फिर गरमा गया है।

दरअसल, हरपालपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के बाद यदुनंदन लाल वर्मा को जेल भेज दिया गया है। उन पर हिंदू देवी-देवताओं खासकर राम कौशल्या पर बयान देने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। इस कार्रवाई के बाद लगा था कि विवाद थम जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें:

अब श्रवण देवी मंदिर में चल रही भागवत कथा के दौरान कथा वाचक रतुपूर्ण शर्मा का बयान सामने आया है, जिसने पूरे मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। कथा के दौरान व्यास गद्दी से बोलते हुए उन्होंने यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इसी दौरान उन्होंने एक कदम आगे बढ़कर ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जो भी यदुनंदन लाल वर्मा की जीभ काटकर लाएगा, उसे वह अपनी ओर से 50 हजार रुपये इनाम देंगे। यह बयान सामने आते ही हड़कंप मच गया। कथा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ-हरदोई रोड पर निर्माण कार्य ने बदला गाड़ियों का रास्ता... बड़े स्तर पर डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link