Hardoi City

दो बदमाश गोली लगने से हुए लंगड़े… मुठभेड़ में गिरफ्तार, कई जिलों में वारदातों को दिया था अंजाम

हरदोई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घायल बदमाशों को अस्पताल में किया गया भर्ती, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में दर्ज हैं मुकदमे

हरदोई, 5 जून 2026ः

यूपी के हरदोई में गुरुवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पैर में गोली लगने के कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों पर कई जिलों में लूट, हत्या के प्रयास जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

एक महिला ने तीन मई को पुलिस को तहरीर दी थी कि आवास विकास चौराहे पर दो बाइक सवारों ने उनको चेकिंग का झांसा देकर जेवर उतरवा लिए और चेन लेकर फरार हो गए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्विलांस, एसओजी, स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम लगातार साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बावन रोड बाईपास के पास बदमाशों की घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की गोली से घायल हुए बदमाशों की पहचान पवन कुमार निवासी थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ और अंकित वर्मा उर्फ अंकित लोध निवासी थाना अचलगंज, उन्नाव के रूप में हुई। बदमाशों के पास से बिना नंबर की बाइक, एक चोरी की स्कूटी, दो सोने की चेन, दो तमंचे आदि सामान बरामद हुआ।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर लखनऊ, कानपुर, हरदोई, उन्नाव, सीतापुर आदि जिलों में डकैती, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमे दर्ज हैं। पवन कुमार पर 46 और अंकित पर 28 मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  तेंदुए की दहशत : पिसावां में पगचिह्न मिले, खैराबाद में छह बकरियों की मौत से सहमे लोग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link