Varanasi

वाराणसी : आज बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें… महावीर जयंती पर नगर निगम का फैसला

नगर निगम का सख्त आदेश, उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी, शहर में शांति बनाए रखने के लिए पशुवध और खुले में बिक्री पर पूरी रोक

वाराणसी, 31 मार्च 2026:

महावीर जयंती के मौके पर वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में आज मंगलवार को मीट, मछली और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसको लेकर नगर निगम ने साफ निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि आदेश का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के मुताबिक महावीर जयंती के दिन धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रदेश भर में पशुवध पर रोक लगाई गई है। इसी के तहत वाराणसी में भी सभी पशुवधशालाएं बंद रहेंगी। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर मांस की बिक्री पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।

नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने कहा कि 31 मार्च को निगम क्षेत्र की सभी मीट और मछली की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। अगर कहीं भी दुकान खुली मिली या खुले में मांस की बिक्री होती दिखी, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ‘सम्राट विक्रमादित्य’ महानाट्य में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने मन मोहा...दूसरे दिन उमड़ी भारी भीड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link