Uttarakhand

पिथौरागढ़ बना बालिका वर्ग में बॉक्सिंग चैंपियन… खेल मंत्री दिया मेडल व ट्रॉफी

बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम रनर-अप रही, खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राजकिशोर तिवारी

हरिद्वार, 5 अप्रैल 2026:

रविवार को उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 का समापन समारोह हुआ। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से बॉक्सिंग का उभरता केंद्र बन रहा है और आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री ने खिलाड़ियों से मेहनत, समर्पण और अनुशासन बनाए रखने की बात भी कही। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमें शामिल थीं। बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने सभी को पीछे छोड़ते हुए खिताब जीता, जबकि पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम रनर-अप रही।

अलग-अलग भार वर्ग में पिथौरागढ़ की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 45-48 किलोग्राम में जया ने गोल्ड, सविता ने सिल्वर और नेहा व गुंजन ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। 48-51 किलोग्राम में कोमल लोहिया गोल्ड, कृष्णा सिल्वर और ऋतु व वैष्णवी ब्रॉन्ज मेडल लेकर विजेता रहीं। 51-54 किलोग्राम में चांदनी गोल्ड, कविता सिल्वर और अनुष्का व अलीशा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। 54-57 किलोग्राम में बबीता ने गोल्ड मेडल जीता, सलोनी सिल्वर और अंशिका व रिया ब्रॉन्ज पर संतोष करना पड़ा। समापन समारोह में खेल मंत्री के अलावा गोपाल खोलिया, निर्माण मुखर्जी, देवेंद्र चंद्र भट्ट, नवीन टम्टा, विशाल गर्ग, नवीन चौहान, विपिन चौधरी और सुधीर जोशी मौजूद थे।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button