राजकिशोर तिवारी
देहरादून, 6 अप्रैल 2026:
धामी सरकार ने दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी कर सियासी हलचल और तेज कर दी है। रविवार देर रात आई इस सूची में 7 और लोगों को अलग-अलग आयोगों, परिषदों और समितियों में जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले शुक्रवार को 14 नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।
नई सूची के मुताबिक राव खाले खां को किसान आयोग, योगेश रजवार को बाल संरक्षक आयोग, दीप प्रकाश नेवलिया को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति और मनोज गौतम को अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य बनाया गया है। वहीं प्रेमलता को महिला आयोग, रूचि गिरी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग और राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में जगह दी गई है।
दूसरी सूची में अलग-अलग वर्गों को साधने की कोशिश की गई है। किसान, महिला, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति से जुड़े निकायों में नियुक्तियां इसी दिशा में इशारा कर रही हैं। सरकार ने इन नियुक्तियों के जरिए अलग-अलग इलाकों और सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर फोकस रखा है।






