Lucknow City

रहीमाबाद: टीकाकरण के बाद 2 माह के बच्चे की मौत…कई बच्चों की हालत बिगड़ी

टीका लगने के कुछ घंटों बाद बुखार, उल्टी और सांस की दिक्कत की शिकायत, परिजनों ने जांच में लापरवाही का आरोप लगाया, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

प्रमोद कुमार

मलिहाबाद (लखनऊ), 10 अप्रैल 2026:

राजधानी स्थित मलिहाबाद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गहदों गांव में रूटीन टीकाकरण के बाद एक 2 माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत और गुस्सा दोनों का माहौल है। वहीं कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई है, जिनमें कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौत का असली कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।

गांव के शाहिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके 2 माह के बेटे उमर को 6 अप्रैल को सरकारी टीका लगाया गया था। आरोप है कि टीकाकरण के बाद बच्चे की तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई और शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

परिजनों के मुताबिक, गांव में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान कई बच्चों को एक साथ टीके लगाए गए थे। कुछ ही घंटों में उमर समेत गांव के कई बच्चों में तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखने लगे। हालात बिगड़ने पर बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-04-10 at 3.03.06 PM

परिवार के लोगों का कहना है कि टीका लगाने से पहले बच्चों की ठीक से जांच नहीं की गई। इसी को लेकर स्वास्थ्य टीम पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में भारी नाराजगी है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही रहीमाबाद थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

सीएमओ डॉ नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। शुरुआती तौर पर हर पहलू को देखा जा रहा है। अगर कहीं भी लापरवाही मिली तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण के बाद हल्की प्रतिक्रिया होना आम बात है, लेकिन इस मामले में मौत की वजह क्या रही, यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  भारतीय टेस्ट टीम घोषित : वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन कप्तान, जडेजा उपकप्तान, जुरेल को बड़ी जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link