Lucknow City

लखनऊ : क्लीनिक से घर आए डाक्टर ने खुद को कमरे में किया बंद… जहर खाकर जान दे दी

केसरीखेड़ा निवासी डॉक्टर सिसेंडी में चलाते थे क्लीनिक, ट्रॉमा-2 में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सुसाइड की वजह से अंजान हैं पुलिस व परिजन

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 8 दिसंबर 2025:

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के केसरीखेड़ा गांव में एक BMS डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें PGI के ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिसेंडी के केसरीखेड़ा निवासी शिवम ने बताया कि उनके पिता नरसिंह बहादुर सिंह BMS डॉक्टर थे और सिसेंडी में क्लीनिक चलाते थे। शनिवार सुबह वह रोज़ की तरह क्लीनिक गए थे, लेकिन थोड़ी देर बाद अचानक घर लौट आए। वह सीधे अपने कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें:

परिजनों के अनुसार, कमरे में बंद होकर डॉक्टर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला और आनन-फानन में PGI ट्रॉमा-2 लेकर पहुँचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और देर शाम उनकी मौत हो गई।

Advertisement

मृतक डॉक्टर नरसिंह बहादुर सिंह के परिवार में पत्नी कल्पना, चार बेटे और एक बेटी है। घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस सुसाइड की वजह तलाशने में लगी है।

ये भी पढ़ें  नवाबी शहर में पुरखों की अमानत की परेड : विंटेज कारों ने लखनऊ को बनाया ओपन म्यूजियम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link