Sitapur City

मंदिर का ताला तोड़ा, बिजली काटकर घर में घुसे…सो रहे पिता व मासूम बेटे को मार दी गोली

पिता की हालत नाजुक, बदमाशों की हरकत से ग्रामीणों को लूट के इरादे से हमले की आशंका, मंदिर से राशन व अन्य सामान गायब मिला

सीतापुर, 12 अप्रैल 2026:

सदरपुर इलाके में रविवार तड़के करीब 3 बजे बदमाशों ने घर में सो रहे पिता और उसके तीन साल के बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इससे पहले बदमाशों ने पास ही मंदिर का ताला भी तोड़ दिया। दोनों घटनाओं को जोड़कर लूटपाट के इरादों की आशंका जाहिर की गई है।

वारदात तुरनी गांव में हुई है। यहां रहने वाले श्याम लाल के बेटे सुनील कुमार (35) अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घर के बाहर लगा बिजली का केबिल काट दिया, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर घर के दरवाजे पर बंधी तिरपाल हटाकर अंदर घुसे और सो रहे सुनील कुमार और उनके बेटे अभय (3) पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 10.05.05 AM

ये भी पढ़ें:

परिजनों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान घर से करीब 100 मीटर दूर एक मंदिर के कमरे का ताला टूटा मिला। वहां से राशन और कुछ सामान गायब बताया जा रहा है। ग्रामीणों को शक है कि वारदात लूट के इरादे से की गई है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महिला सशक्तिकरण से रोजगार तक... योगी सरकार के ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ में विकास की नई तस्वीर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button