StateUttar Pradesh

मेरठ में हो क्या रहा है? अब पकड़ा गया नकली तेल

मेरठ, 24 अक्टूबर 2024

मेरठ में आखिर हो क्या रहा है? दिल्ली के नज़दीक उत्तर प्रदेश के इस प्रमुख शहर में नकली वस्तुओं बेचने का रोज़ नया खुलासा हो रहा है।

अभी यहां ‘एक्सपायर्ड’ कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, बिस्किट और अन्य खाद्य पदार्थ पकड़े गए और अब
नकली तेल मिला कर डीज़ल बेचने का पता चला है।

ज़िले के परतापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पता किया है जो पेट्रोल पंप से मिलावटी डीज़ल बेचते थे।

पुलिस ने इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 12 हजार लीटर डीजल और 23 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद किया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि ये लोग डिपो से टैंकर में लगे GPS को निकालकर ल अपने गोदाम ले जाते थे और वहां से तेल में मिलावट कर पेट्रोल पंप भेजते थे।

ये भी पढ़ें  जन्म शताब्दी पर अटल जी की प्रतिमा का अनावरण, रक्षामंत्री राजनाथ व सीएम योगी ने ऐसे किया याद…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link