Ho Halla SpecialNationalPoliticsUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में चुनाव लडेंगे चिराग

पटना , 20 सितंबर 2024

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास (लोजपा-आरवी) 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने का ऐलान किया है।

लोजपा राम विलास की राज्य सह-प्रभारी और सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को पार्टी की प्लानिंग के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी कर रही है। सांसद शांभवी ने कहा कि हमने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।

लोजपा राम विलास की सांसद ने बताया है कि पार्टी के नेता चिराग पासवान बिहार की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी राजनीतिक भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में पार्टी को एक नई पहचान देना है। हम किसी पार्टी को तोड़ने के लिए नहीं बल्कि अपनी पहचान बनाने और लोगों से जुड़ने के लिए यहां आए हैं।

ये भी पढ़ें  एक बार फिर चर्चा में आये पंडित धीरेंद्र शास्त्री, कहा अपने-अपने नाम के आगे हिंदू लिख क्रांति लाओ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link