Delhi

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस में केवल एक रबर स्टांप

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर 2024

बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है भाजपा के नेताओं ने एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद दलितों के प्रति “अपमान” दिखाने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला, जिसमें कथित तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे को वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा के नामांकन स्थल में प्रवेश करने के लिए इंतजार करते हुए दिखाया गया था। वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे उस कमरे के दरवाजे से झांकते नजर आ रहे हैं, जहां प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रही हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, ने अपने एक्स पर लिखा कि … “आज वायनाड में तथाकथित पवित्र त्रिमूर्ति द्वारा श्री खड़गेजी जैसे अनुभवी सांसद और दलित नेता के प्रति दिखाए गए अनादर को देखना बेहद निराशाजनक है। चाहे वह एआईसीसी या पीसीसी का अध्यक्ष हो, क्या परिवार उन लोगों को अपमानित करने में गर्व महसूस करता है जिन्हें वे महज रबर स्टांप मानते हैं?

वही कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव चन्द्रशेखर ने पोस्ट कर पूछा कि प्रियंका गांधी वाद्रा के नामांकन दाखिल करने के समय कांग्रेस प्रमुख खड़गे कहां थे।

ये भी पढ़ें:

“आप कहां थे @खड़गे साहब? जब प्रियंका वाड्रा जी #वायनाड के लिए कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर रही थीं। आपको बाहर रखा गया था.. क्योंकि आ परिवार के नहीं है। सोनिया गांधी परिवार के अहंकार और अधिकार पर आत्मसम्मान और गरिमा की बलि चढ़ा दी गई। जरा कल्पना करें कि अगर वे वरिष्ठ दलित नेता और पार्टी अध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं, तो वे वायनाड के लोगों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे ।

Advertisement

ये भी पढ़ें  अंतिम नहीं, देश का पहला गांव है सीमावर्ती गांव, उनके समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link