Varanasi

वाराणसी में झंडा-ध्वज विवाद ने लिया हिंसक रूप… पथराव में एसीपी घायल

दूसरे दिन फिर आमने-सामने आए दो संगठन, पांच थानों की फोर्स तैनात, दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी जख्मी, इलाके में भारी पुलिस निगरानी

विकास गोंड

वाराणसी, 17 अप्रैल 2026:

चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में भैरव बटुक धाम पर नीला झंडा और केसरिया ध्वज को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को फिर भड़क गया। दो संगठनों के बीच कहासुनी देखते ही देखते पथराव में बदल गई, जिसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना के सिर में चोट आई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। हालात बिगड़ते देख मौके पर पांच थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। इलाके में तनाव बना हुआ है, पुलिस लगातार गश्त कर रही है। मौके पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार समेत कई थाना प्रभारी पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुटे रहे। सूचना मिलते ही एसडीएम पिंडरा और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-17 at 3.11.06 PM

Advertisement

पूरे विवाद की जड़ 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन की घटना है। गांव में भैरव बटुक धाम के गेट पर केसरिया ध्वज लगा था। यहां आंबेडकर का झंडा लगाया गया था। आरोप है कि बाद में कुछ लोगों ने झंडा फाड़ दिया। कहा गया कि ध्वज के चक्कर मे झंडा फाड़ा गया। इस बात पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता भड़क गए और सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और गरमा गया जब हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो तनाव बढ़ गया। पुलिस ने उस दिन किसी तरह मामला शांत कराया था, मगर शुक्रवार को फिर टकराव हो गया और पथराव शुरू हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है और इलाके में हालात पर नजर रखी जा रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  गंगा दशहरा पर उमड़े श्रद्धालु... काशी में गूंजे गंगा मैया के जयकारे, सरयू में लगाई आस्था की डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link