Entertainment

इरफान की याद में खास पेशकश तैयार…‘पान सिंह तोमर’ की अनदेखी कहानी फिर आएगी सामने

छठी पुण्यतिथि पर दिखेगी फिल्म की अनसीन फुटेज से बनी डॉक्यूमेंट्री, स्क्रीनिंग के बाद तिग्मांशु धूलिया और विशाल भारद्वाज बातचीत में साझा करेंगे यादें

एंटरटेनमेंट डेस्क, 22 अप्रैल 2026:

दिवंगत अभिनेता इरफान खान को याद करने के लिए उनकी चर्चित फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ से जुड़ी एक खास डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन होने जा रहा है। 29 अप्रैल को उनकी छठी पुण्यतिथि के मौके पर यह स्क्रीनिंग मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगी।

इस डॉक्यूमेंट्री में फिल्म के कई ऐसे पल दिखाए जाएंगे जो अब तक सामने नहीं आए थे। इरफान के चाहने वालों के लिए यह एक भावुक अनुभव हो सकता है, क्योंकि इसमें शूटिंग के दौरान के असली और अनछुए दृश्य शामिल किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्देशन रंजीता कौर ने किया है और इसका नाम रखा गया है ‘ए स्टोरी दैट रिफ्यूज्ड टू डाई’।

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

A post shared by Tigmanshu Dhulia (@tigmanshudhulia)

फिल्म के लेखक तिग्मांशु धूलिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘पान सिंह तोमर’ बनाने का सफर आसान नहीं था और इसमें इरफान की भूमिका सबसे अहम रही। उनके मुताबिक, लंबे समय बाद इस फिल्म से जुड़ा खोया हुआ फुटेज दोबारा तैयार किया गया है, जिसे अब पहली बार दर्शकों के सामने लाया जाएगा।

स्क्रीनिंग के बाद तिग्मांशु धूलिया और फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज बातचीत के जरिए फिल्म से जुड़ी यादें साझा करेंगे। साथ ही इरफान को श्रद्धांजलि देने के लिए एक संगीतमय प्रस्तुति भी रखी गई है।
इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को मुंबई में हुआ था। वह लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे। 53 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन अपने काम के जरिए आज भी दर्शकों के बीच जिंदा हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : एटा में फर्जी IPS अधिकारी गिरफ्तार, खाकी वर्दी पहन विवाद सुलझाने पहुंचा था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button
Secret Link