Uttarakhand

आधी रात लगी आग में घर-गृहस्थी खाक, दो लोग झुलसे…अन्य मकान चपेट में आने से बचे

समय रहते पहुंची एसडीआरएफ और फायर टीम ने आग फैलने से रोकी, आसपास के घर बचे, जख्मी महिला और पुरुष को अस्पताल भेजा गया, लाखों का सामान जलकर राख

राजकिशोर तिवारी

उत्तरकाशी, 27 अप्रैल 2026:

उत्तरकाशी के ब्रह्मखाल क्षेत्र के जुणगा गांव में 26 अप्रैल की देर रात एक मकान में लगी आग ने सब कुछ तबाह कर दिया। आग की चपेट में आने से घर पूरी तरह जल गया और अंदर मौजूद सामान राख हो गया। हादसे में प्रमिला भंडारी (55) और सुमेर सिंह भंडारी (60) झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जुणगा गांव में बीती रात सभी लोग सो रहे थे तो कुछ सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान सुमेर सिंह भंडारी के घर से आग की लपटें उठने लगी। अचानक शोर मचा और वहां मजमा एकत्र हो गया। आनन-फानन आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। इसी दौरान जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना दे दी गई। चिन्यालीसौड़ पोस्ट से एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीम भी पहुंच गई। तब तक गांव के लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुटे थे।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 11.17.51 AM

एसडीआरएफ और फायर टीम ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सबसे राहत की बात यह रही कि आग आसपास के मकानों तक नहीं पहुंच पाई, जिससे बड़ा हादसा बच गया लेकिन तब तक आग से घिरे घर के अंदर रखा खाद्यान, कपड़े और बाकी गृहस्थी का सामान पूरी तरह जल गया। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवार को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button