Uttarakhand

देहरादून नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा, कांग्रेस का धरना, सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा तो गूंजे नारे

रैली से जुड़े पोस्टर और बैनर हटाए जाने के मुद्दे पर सियासी घमासान, हंगामे के बीच मेयर ने किया बड़ा ऐलान

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 29 अप्रैल 2026:

देहरादून नगर निगम की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक हंगामे और सियासी टकराव के बीच सुर्खियों में रही। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात ऐसे बने कि कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही बाधित करनी पड़ी और सभागार में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

विवाद की मुख्य वजह हाल ही में आयोजित रैली से जुड़े पोस्टर और बैनर हटाए जाने का मुद्दा रहा। कांग्रेस पार्षदों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कड़ा विरोध जताया और धरने पर बैठ गए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। अधिकारियों और वरिष्ठ पार्षदों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन माहौल देर तक गरमाया रहा।

ये भी पढ़ें:

इसी बीच मेयर सौरभ थपलियाल ने बड़ा फैसला लेते हुए नगर निगम के सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने की घोषणा कर दी। प्रस्ताव पारित होते ही सभागार का माहौल पूरी तरह बदल गया और मेयर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

Advertisement

बैठक में मौजूद पार्षदों ने इस फैसले का समर्थन करते हुए मेयर का आभार जताया। मेयर थपलियाल ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  खतरे से पहले उत्तराखंड में अलर्ट : UP Fire Tragedy के बाद इमारतों का होगा Fire Safety Audit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link