Uttarakhand

देहरादून में लुटेरों से मुठभेड़ : एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर को लगी गोली

प्रेमनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारकर लूटे थे दो लाख रुपये, पुलिस घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़, निरीक्षक सहित दोनों घायल भर्ती

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर नरेश राठौर गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक रात को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मार दी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-30 at 10.54.18 AM

पीड़ित के अनुसार बदमाश उसके पास मौजूद नीले रंग का बैग लूटकर ले गए। उसमें करीब दो लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी, आईडी और अन्य दस्तावेज थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी पर जंगल क्षेत्र में संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और वाहन छोड़कर जंगल में भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में इंस्पेक्टर राठौर घायल हो गए जबकि एक बदमाश को गोली लगी।

घायल बदमाश, पीड़ित और इंस्पेक्टर को पहले प्रेमनगर अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान बदमाश की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मारा गया बदमाश यूपी के सहारनपुर का निवासी अकरम है। अकरम ने वर्ष 2014 में कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल के घर डकैती डालकर उनके बेटे की हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जनपद में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  शिफ्ट होनी थीं शराब दुकानें... आबकारी अधिकारी ने की मनमानी, डीएम ने की निलंबन की संस्तुति

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link