Lucknow City

IPL सट्टे में नुकसान के बाद 11वीं मंजिल से कूदा कारोबारी… मरने से पहले पत्नी को किया कॉल

जनेश्वर इन्क्लेव में हुई घटना, सुसाइड नोट में नुकसान का जिक्र, पत्नी से फोन पर बात करते हुए जताई थी परेशानी, पुलिस ने मोबाइल और नोट कब्जे में लिया

लखनऊ, 1 मई 2026:

कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव में रहने वालेरियल एस्टेट कारोबारी प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक आईपीएल सट्टे में लाखों रुपये के नुकसान के बाद वह परेशान चल रहे थे। डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह के बाद बीते वर्ष दीपावली पर्व पर यहां रहने आए थे।

सुसाइड की घटना रात करीब 8:45 बजे की है। परिसर में लोग टहल रहे थे, तभी गिरने की तेज आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रबल खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि घटना से पहले प्रबल ने अपनी पत्नी शिवानी को फोन किया था। बातचीत के दौरान उन्होंने आत्महत्या की बात कही। पत्नी ने समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। पुलिस को फ्लैट की तलाशी में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सट्टे में हुए नुकसान का जिक्र बताया जा रहा है। नोट को सील कर लिया गया है। मौके से दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

प्रबल जैन मूल रूप से सीतापुर के महमूदाबाद के रहने वाले थे। वह पत्नी शिवानी के साथ जनेश्वर इन्क्लेव में किराये पर रह रहे थे। झारखंड की मूल निवासी शिवानी एक मॉल में ग्राउंड फ्लोर मैनेजर हैं। दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। दोनों की मुलाकात लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। वहीं से रिश्ता आगे बढ़ा और बाद में शादी कर ली। इन्क्लेव के लोगों के मुताबिक पति-पत्नी ज्यादा किसी से मेलजोल नहीं रखते थे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  15 से 25 दिसंबर तक होगा शिव महापुराण कथा महोत्सव...रुद्र भैरव महायज्ञ से होगा शुभारंभ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link