Uttarakhand

बारिश, आंधी व ओलों ने बदली दून की फिजा… गर्मी पर लगा ब्रेक, अलर्ट भी जारी

सुबह से ही मौसम का मिज़ाज बिगड़ा, कई इलाकों में ओलावृष्टि, मौसम विभाग का अलर्ट, अगले 24 घंटे भी राहत भरे लेकिन सतर्क रहने की सलाह

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 3 मई 2026:

रविवार को देहरादून में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई। सुबह होते ही बादलों ने शाम का माहौल बना दिया और दून घाटी में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई, जिससे दिन में ही मौसम ठंडा हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक कालसी और सदर तहसील में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं विकासनगर, चकराता और त्यूनी में बादल छाए रहे और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना बनी रही। डोईवाला और ऋषिकेश में भी बादलों की आवाजाही से मौसम खुशनुमा बना है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-03 at 11.30.15 AM

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी रास्तों पर संभलकर आवाजाही करने की अपील की है।

हालांकि देहरादून के आसपास शनिवार को ही मौसम में बदलाव आया था। विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो हाथीबड़कला में सबसे ज्यादा 7.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। नागथात में 3.5 मिमी, कालसी में 3.0 मिमी, मसूरी और मौहकमपुर में 1.5-1.5 मिमी जबकि जौलीग्रांट में 1.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पहाड़ी इलाकों में मौसम की इस सक्रियता से किसानों और बागवानों को भी राहत मिली है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : गर्लफ्रेंड का वीडियो चुरा उसे ब्लैकमेल कर रहा था करीबी दोस्त, 17 वर्षीय बॉयफ्रेंड ने पीट-पीट कर ले ली जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link