Lucknow City

झूठ की सोनपापड़ी बनाती है भाजपा… अखिलेश का हमला, मेधावी छात्राओं को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

महंगाई, रोजगार, EVM और एक्सप्रेस-वे पर उठाए सवाल, केजी से लेकर पीजी तक बेटियों की फ्री पढ़ाई कराने का ऐलान, कहा- पं. बंगाल में दीदी थीं, हैं और रहेंगी

लखनऊ, 3 मई 2026:

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ भाजपा और सरकार पर तीखा सियासी हमला बोला। केजी से लेकर पीजी तक बेटियों के लिए फ्री पढ़ाई कराने का बड़ा ऐलान किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को झूठ की सोनपापड़ी बनाने वाली पार्टी करार देते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही महंगाई बढ़ना शुरू हो गई। इसकी आशंका जनता पहले से जता रही थी।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने करीबियों को मुनाफाखोरी से नहीं रोक रही। इसके चलते आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का हवाला देते हुए कहा कि लक्ष्य हासिल होने तक रुकना नहीं चाहिए और समाजवादी विचारधारा इसी दिशा में काम करती रही है।

ये भी पढ़ें:

सरकारी कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्होंने हरदोई यात्रा का जिक्र किया जहां प्रशासन ने एक्सप्रेस-वे बंद होने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा कि जिस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री करते हैं, उसका बंद होना बेइज्जती है। उनके हस्तक्षेप के बाद न सिर्फ एक्सप्रेस-वे खोला गया बल्कि कुछ दिनों के लिए टोल भी माफ किया गया।

WhatsApp Image 2026-05-03 at 4.00.28 PM

चुनावों की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी संभव है तो ईवीएम में क्यों नहीं? हालांकि उन्होंने निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष संस्था बताया लेकिन रामपुर समेत कई उपचुनावों के अनुभवों का हवाला देते हुए भाजपा पर भय का माहौल बनाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के समर्थन में कहा कि दीदी थीं, हैं और रहेंगी।

रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि गोरखपुर में हजारों शिक्षकों के पद कम हो गए हैं। ये प्रदेश की बदहाल स्थिति को दिखाता है। सपा मुखिया ने कहा कि हम लोग केजी से लेकर पीजी तक बेटियों के लिए फ्री पढ़ाई का इंतजाम करेंगे। इससे पहले अखिलेश यादव ने बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं में जिला स्तर पर टॉप करने वाली छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

सीतापुर की 12वीं टॉपर अनन्या यादव, लखनऊ की सारा, मेरठ की वंशिका उपाध्याय समेत जमरूज, सपना, पायल, किंजल, आंचल, नीता, दिव्यांशी शर्मा, मैसर, हर्ष, सोफिया, अमन और निकिता को सम्मानित किया गया। वहीं 10वीं टॉपर्स में मेरठ की अदीबा, दक्ष, तृप्ति, आयुष, आकुश, तानिया सिंह, आर्यन, किती, चीनू, अनन्या मित्रा, दिव्या सेठी, इशांत और मानवी को भी लैपटॉप दिए गए। इस दौरान मेरठ से विधायक अतुल भी मौजूद थे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लखनऊ कैंट क्षेत्र में सपा का शक्ति प्रदर्शन, 11 वार्डों में मतदाता कैंपों के जरिए 2027 की तैयारी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button