Lucknow City

लखनऊ बना देश का सोलर सुपरस्टार : 87 हजार रूफटॉप इंस्टॉलेशन के साथ नंबर वन

सूरत को भी पीछे छोड़ा, पीएम सूर्य घर योजना और योगी सरकार की पहल से सौर क्रांति, बढ़ती बिजली खपत और जागरूकता ने दी रफ्तार

लखनऊ, 19 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। सीएम योगी के नेतृत्व में चल रहे व्यापक अभियान और केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा अभिकरण (UPNEDA) के निदेशक इंद्रजीत सिंह के अनुसार योजना के तहत लखनऊ में अब तक 87,000 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। ये देश के किसी भी जिले में सर्वाधिक हैं। केवल 15 अप्रैल तक ही 3,133 नए सोलर संयंत्र स्थापित किए गए। यह इस अभियान की तेज रफ्तार को दर्शाता है। सोलर इंस्टॉलेशन में लखनऊ ने सूरत को भी पीछे छोड़ दिया है।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.52.18 AM

विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी जीवनशैली में तेजी से हो रहे बदलाव ने सौर ऊर्जा की मांग को बढ़ावा दिया है। घरेलू गैस के स्थान पर इंडक्शन कुकटॉप का बढ़ता उपयोग, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और बिजली की खपत में वृद्धि ने लोगों को वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की ओर आकर्षित किया है। इसके साथ ही बढ़ते बिजली बिल से राहत पाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता ने भी इस बदलाव को गति दी है।

रूफटॉप सोलर सिस्टम उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने के साथ उन्हें ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, आसान आवेदन प्रक्रिया और डिस्कॉम व संबंधित एजेंसियों के सहयोग से इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और तेज हो गई है।

लखनऊ की यह सफलता अब अन्य जिलों के लिए एक मॉडल बनकर उभर रही है। प्रदेश के अन्य शहर भी तेजी से सोलर ऊर्जा अपनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस रफ्तार को देखते हुए उत्तर प्रदेश जल्द ही देश का अग्रणी घरेलू रूफटॉप सोलर ऊर्जा केंद्र बन सकता है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button