Uttarakhand

नारी शक्ति कानून पर धामी ने सुना पीएम का संदेश, कहा-महिलाओं के प्रति केंद्र का रुख स्पष्ट

विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल, महिला आरक्षण बिल पास न होने को बताया बड़ा झटका, सदन में जश्न पर नाराजगी जताई

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 अप्रैल 2026:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इससे महिलाओं के सम्मान और उनके हक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पूरी तरह साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि यह संदेश सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि महिलाओं को बराबरी देने की दिशा में मजबूत संकेत है।

धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दे पर उनका रवैया देश के सामने आ गया है। उनके मुताबिक संविधान संशोधन से जुड़ा यह बिल पास न होना बेहद अफसोसजनक है, क्योंकि इससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने का रास्ता अटक गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-19 at 12.36.29 PM

Advertisement

उन्होंने सदन में बिल पास न होने के बाद कुछ दलों की तरफ से जश्न मनाए जाने पर भी नाराजगी जताई। धामी ने कहा कि इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ है और देश की महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर और ज्यादा मजबूती से सामने आएंगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: निजी बसों की सवारियों को भी मिलेगी दुर्घटना राहत राशि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link