Gorakhpur

बंगाल से असम तक जीत का जश्न… गोरखपुर के भाजपा दफ्तर में आतिशाबाजी, बंटी मिठाई

खराब मौसम में जुटे कार्यकर्ता, सहजानन्द राय और जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में नारेबाजी, मिठाइयों के साथ मनाई जीत की खुशी

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 4 मई 2026:

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत के बाद गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में दोपहर करीब ढाई बजे से माहौल उत्साह से भर गया। बारिश और तेज हवा के बावजूद कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय को लड्डू खिलाकर की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। पूरे परिसर में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। माहौल लगातार उत्साहपूर्ण बना रहा।

ये भी पढ़ें:

क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि यह जीत पार्टी के पुराने संकल्पों को आगे बढ़ाने का संकेत है। उन्होंने इसका श्रेय शीर्ष नेतृत्व को दिया। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की रणनीति का नतीजा बताया। कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  योगी का 'युवा संवाद' : कार्यकर्ताओं से कहा... सोशल मीडिया पर हर झूठ का दें करारा जवाब

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button