Gorakhpur

गोरखपुर पहुंचीं अपर्णा यादव, कहा…महिलाएं सजग, विपक्ष का नकाब उतर चुका

गोरक्षधाम मंदिर में दर्शन के बाद सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक, मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, कहा महिलाओं की भागीदारी को लेकर देश में बढ़ रही जागरूकता

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 24 अप्रैल 2026:

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने गोरक्षधाम मंदिर में दर्शन पूजन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। अपर्णा यादव ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि महिला आरक्षण विधेयक अब तक पास नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1996 से विपक्ष इस विधेयक का विरोध करता आ रहा है और लगातार महिलाओं को गुमराह करने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र संबोधन फिर से सुनना चाहिए। प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि उनका प्रयास रुकेगा नहीं और इस विधेयक को दोबारा सदन में लाकर पूरी गंभीरता के साथ पास कराने की दिशा में काम होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है।

अपर्णा यादव ने आगे कहा कि विपक्ष के रवैये को देश की महिलाएं कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में अब नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का असर दूर दराज के क्षेत्रों तक दिखाई दे रहा है, जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अधिक भागीदारी की मांग कर रही हैं। उन्होंने इसे देश की आधी आबादी की मजबूत आवाज बताया।

पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां हाल ही में महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया, जिससे राजनीतिक तस्वीर में बदलाव दिखा है। उन्होंने कहा कि यह संकेत है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर ज्यादा सजग हो चुकी हैं। उन्होंने विपक्ष का बेनकाब चेहरा देख लिया है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button