Uttar Pradesh
लखनऊ के 10 होटलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल से मांगी गई फिरौती

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2024
देश भर में होटलों, हवाई अड्डों और उड़ानों पर विभिन्न बम धमकियों के बीच, अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब दस होटलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में धमकी देने वालो ने फिरौती की रकम मांगी है वरना ‘बम फट जाएगा और हर जगह खून होगा’ लिखा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लार्क अवध, सिल्वेट, पिकाडिली, फॉर्च्यून, लेमन ट्री, मैरियट, दयाल गेटवे और कम्फर्ट विस्टा सहित अन्य होटलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
बम की धमकी वाले ईमेल में फिरौती मांगी गई है वरना…’बम फटने’ की धमकी दी गई है। ईमेल में लिखा है, ”आपके होटल के मैदान में काले बैग में बम छिपाए गए हैं। मुझे $55,000 चाहिए, नहीं तो मैं विस्फोट कर दूंगा और हर जगह खून फैल जाएगा। बमों को निष्क्रिय करने का कोई भी विकल्प नहीं है उनमें विस्फोट हो जायेगा।






