Uttarakhand

IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी के गिरोह का भंडाफोड़… पांच आरोपी गिरफ्तार, इन एप से जुड़े थे तार

दून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े थे तार, छापेमारी के दौरान सट्टेबाजी से जुड़ी डिजिटल सामग्री बरामद

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 8 मई 2026:

उत्तरखंड में दून पुलिस और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में गिरोह के तार दुबई से संचालित प्रतिबंधित महादेव एप और रेडीबुक बैटिंग एप से जुड़े पाए गए हैं।

पोलिस के अनुसार, बसंत विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार की रात ऋषि विहार कॉलोनी स्थित एक किराये के फ्लैट पर छापा मारकर वहां ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। एप के यूजर आईडी और पासवर्ड उन्हें सुमित यादव नामक व्यक्ति उपलब्ध कराता था, जो दिल्ली-गुरुग्राम क्षेत्र में रहता है।

सुमित को यह एक्सेस दुबई से प्राप्त होता था। इसके बाद आरोपी सट्टा खेलने वालों के लिए अलग-अलग यूजर आईडी बनाकर उनसे बैंक खातों में पैसे जमा करवाते थे। पुलिस को जांच के दौरान कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है, जिनके माध्यम से पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। इन खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच की जा रही है।

सुमित यादव पहले महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। भारत में महादेव एप पर प्रतिबंध लगने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप के जरिए नेटवर्क संचालित करना शुरू कर दिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी डिजिटल सामग्री बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अकरंद शर्मा और अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा (छत्तीसगढ़) और संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद (बिहार) शामिल हैं। पुलिस अब इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेगा मिनी स्टेडियम, CM धामी बोले... खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button