Sitapur City

रात भर खोजते रहे परिजन…सुबह बेड के नीचे मिली बेटे की लाश, चचेरा भाई फरार

पड़ोस में रहता है आरोपी, बेड के नीचे दो बक्सों के पीछे खून से लथपथ मिला 12 साल के अल्तमश का शव, वारदात के पीछे रंजिश की आशंका, आरोपी मुदस्सिर की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगीं

सीतापुर, 9 मई 2026:

जिले के बिसवां कस्बे के शहरी सराय मोहल्ले में 12 वर्षीय अल्तमश की हत्या कर उसका शव बेड के नीचे छिपा दिया गया। वारदात का आरोप उसके चचेरे भाई मुदस्सिर पर है, जो घटना के बाद घर में ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शहरी सराय में रहने वाले हमीद का बेटा अल्तमश कक्षा चार का छात्र था। शुक्रवार शाम वह अचानक घर से गायब हो गया। परिवार ने आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात करीब 11 बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

अल्तमश के चाचा मोहम्मद कमर और उनकी पत्नी बेंगलुरु में रहते हैं। उनके घर में बेटे मुदस्सिर और अब्दुल्ला रह रहे थे। बताया गया कि अब्दुल्ला दोपहर में ही अपने मामा के घर सदरपुर चला गया था, जबकि घर में केवल मुदस्सिर मौजूद था। अल्तमश के लापता होने के बाद से मुदस्सिर भी गायब मिला।

ये भी पढ़ें:

घर पर ताला लटका देखकर परिवार को शक हुआ। पड़ोस की छत के रास्ते वे अंदर पहुंचे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। बेड के सामने रखे दो बक्सों को हटाया गया तो नीचे अल्तमश का खून से सना शव पड़ा मिला। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने पिता हमीद की तहरीर पर मुदस्सिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह आरोपी के पकड़े जाने के बाद साफ हो सकेगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद : कलयुगी पिता ने 7 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या कर पड़ोसी पर लगाया इल्जाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button