Varanasi

बंगाल में BJP सरकार की खुशी में दशाश्वमेध घाट पर गूंजे मंत्र…मां गंगा की आरती उतारी

कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर खुशी जताई और पार्टी के लिए जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को दी श्रद्धांजलि

विकास गोंड

वाराणसी, 9 मई 2026:

बंगाल में सरकार बनने की खुशी भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की ओर से शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे सनातन संस्कृति और हिंदू समाज के सम्मान की वापसी बताया।

हाथों में नए सीएम सुवेंदु अधिकारी की तस्वीर लिए कार्यकर्ता कार्यक्रम का हिस्सा बने। इसका नेतृत्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। घाट पर गूंजते वैदिक मंत्रों और गंगा पूजन के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का परचम लहराया है। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में करीब 70 साल बाद सनातन संस्कृति और हिंदू समाज को नई आजादी और सम्मान मिला है।

उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, पश्चिम बंगाल प्रभारी भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में राष्ट्रवाद और सनातन संस्कृति को नई ताकत मिली है। इस मौके पर उन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी को मजबूत करने के दौरान अपनी जान गंवाई।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश यादव और राजेश दुबे, धीरेंद्र शर्मा, शंकर जायसवाल, चंद्र विजय सिंह, कुलदीप वर्मा, संजय गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, अखिल वर्मा, राहुल जायसवाल, धर्मचंद, प्रकाशचंद्र, विजय सिंह, अमित, भोला, रवि, राजेश, प्रदीप कुमार, गोपाल, मनीष चौरसिया, मंगलेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button