National

‘वर्क फ्रॉम होम’ से हो गए हैं बोर? छोटा सा बदलाव बना देगा ऑफिस वर्क को ज्यादा मजेदार

आरामदायक चेयर, सही लाइट और थोड़ा सा डेकोर का चेंज, बदल जाएगा आपके 'वर्क फ्रॉम होम' का एक्सपेरिएंस

न्यूज डेस्क, 12 मई 2026:

‘वर्क फ्रॉम होम’ मतलब ऑफिस का काम घर से करना। ये सुनने में जितना आरामदायक लगता है, हकीकत में उतना ही थका देने वाला भी हो सकता है। कई लोग धीरे-धीेरे बोरियत, कम फोकस और लगातार थकान महसूस करने लगते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसकी सबसे बड़ी वजह काम नहीं बल्कि आपका वर्कस्पेस होता है।

घर में काम करने की जगह थोड़ी स्मार्ट और आरामदायक बना ली जाए तो वर्क फ्रॉम होम ज्यादा रिलैक्सिंग, प्रोडक्टिव और मजेदार महसूस हो सकता है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए महंगा सेटअप जरूरी नहीं सिर्फ कुछ छोटे बदलाव काफी हैं।

बनाइए घर में खास जगह

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं वो है बिस्तर या सोफे पर बैठकर काम करना। शुरुआत में ये आरामदायक लगता है लेकिन कुछ घंटों बाद शरीर थकने लगता है और दिमाग भी सुस्त महसूस करने लगता है।

ऐसे में घर के किसी शांत कोने को अपना छोटा सा ‘वर्क कॉर्नर’ बनाना बेहतर माना जाता है। एक छोटी टेबल आरामदायक कुर्सी और थोड़ी साफ-सफाई आपके काम करने का पूरा अनुभव बदल सकती है।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 3.54.31 PM

नेचुरल लाइट बदल सकती है आपका मूड

अगर आपका वर्कस्पेस खिड़की के पास है तो ये आपके लिए बड़ा प्लस पॉइंट हो सकता है। नेचुरल लाइट आंखों पर कम दबाव डालती है और मूड को भी बेहतर बनाने में मदद करती है इसी के साथ बैकग्राउंड को भी थोड़ा पॉजिटिव बनाया जा सकता है। छोटे इंडोर प्लांट्स, फोटो फ्रेम, डेकोरेशन या पसंदीदा कोट्स वाली छोटी चीजें वर्कस्पेस को ज्यादा फ्रेश और इंस्पायरिंग बना सकती हैं।

गलत चेयर बना सकती है शरीर को थका हुआ

घंटों लैपटॉप पर काम करने से सबसे ज्यादा असर गर्दन, पीठ और कंधों पर पड़ता है। सही चेयर और टेबल बेहद जरूरी मानी जाती है अगर प्रोफेशनल ऑफिस चेयर नहीं है तो भी कुर्सी पर छोटा कुशन लगाकर बैठने की पोजिशन बेहतर की जा सकती है।

बोरियत दूर करेगी ये छोटी ट्रिक्स

वर्क फ्रॉम होम में सबसे बड़ी समस्या होती है हर दिन एक जैसा माहौल महसूस होना। ऐसे में छोटे बदलाव आपका मूड पूरी तरह बदल सकते हैं। काम करते समय हल्का म्यूजिक सुनना। हर 2-3 घंटे में छोटा ब्रेक लेना थोड़ी देर बालकनी या कमरे में वॉक करना। खुशबूदार कैंडल या डिफ्यूजर इस्तेमाल करना। रंग-बिरंगे प्लानर और स्टेशनरी रखना। ये छोटी-छोटी चीजें काम को कम बोरिंग और ज्यादा रिलैक्सिंग बनाती हैं।

ऑफिस और पर्सनल लाइफ में ऐसे बनाए संतुलन

वर्क फ्रॉम होम में अक्सर लोग काम और पर्सनल लाइफ के बीच की दूरी भूल जाते हैं। कई बार ऑफिस का काम रात तक चलता रहता है और मानसिक थकान बढ़ने लगती है। ऐसे में तय समय पर लैपटॉप बंद करना बेहद जरूरी माना जाता है। काम खत्म होने के बाद थोड़ा समय परिवार, दोस्तों या खुद के लिए निकालना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

छोटे बदलाव से होगा बड़ा फर्क

वर्क फ्रॉम होम को बेहतर बनाने के लिए महंगे गैजेट्स या लग्जरी सेटअप की जरूरत नहीं होती। सही रोशनी, आरामदायक बैठने की जगह और थोड़ा पॉजिटिव माहौल आपके पूरे दिन को बदल सकता है जब आपको वर्कस्पेस अच्छा महसूस होने लगे तो काम भी बोझ नहीं लगता और घर से काम करना मजबूरी नहीं एक बेहतर लाइफस्टाइल जैसा महसूस होने लगता है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button