Uttarakhand

नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के खिले चेहरे… धामी ने दिया ये संदेश

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित हुआ नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को मिलीं सरकारी नौकरियां

योगेंद्र मलिक

देहरादून 14 मई, 2026:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल रोजगार का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की सवा करोड़ जनता की सेवा का संकल्प पत्र है।

मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसमें 243 चिकित्सा अधिकारियों, 42 फार्मासिस्ट, उद्यान विभाग के अन्तर्गत 22 प्रयोगशाला सहायकों एवं मशरूम पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें:

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में संकट की घड़ी में जनता की पहली उम्मीद स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्मिक ही होते हैं।

WhatsApp Image 2026-05-14 at 5.09.39 PM

उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि वे संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण और संचालन तेजी से किया जा रहा है।

वर्तमान में प्रदेश में 5 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि 2 निर्माणाधीन हैं। इसके साथ ही 9 नर्सिंग कॉलेज और 3 नर्सिंग स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान का निर्माण प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टेलीमेडिसिन एवं हेली एंबुलेंस सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कृषि एवं उद्यानिकी को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कीवी, ड्रैगन फ्रूट, हाई डेंसिटी एप्पल, मशरूम उत्पादन व मधुमक्खी पालन जैसी उच्च मूल्य फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त युवा प्रदेश को कृषि नवाचार और आधुनिक उद्यानिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पिछले साढ़े चार वर्षों में 32 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

इस अवसर पर कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  इकाना में IPL पर मौसम की नजर! आज बारिश के आसार, फैंस का रोमांच पड़ सकता है फीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button