Lucknow City

LDA के बुलडोजर अटैक से हड़कंप… 50 बीघा में फैली 10 अवैध प्लॉटिंग जमींदोज

लखनऊ के काकोरी और दुबग्गा क्षेत्र में चलाया गया बड़ा अभियान, करोड़ों के अवैध कारोबार पर प्राधिकरण की सख्त चोट

लखनऊ, 15 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। एलडीए की टीम ने काकोरी और दुबग्गा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही 10 अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजरों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक एलडीए के प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के नेतृत्व में काकोरी के ग्राम बरकटाबाद में अभियान चलाया गया। यहां धनंजय तिवारी, उदय यादव, सुनील यादव, शिवानंद, मुन्ना, नागेन्द्र, विनोद कुमार समेत अन्य लोगों द्वारा लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी।

LDA Bulldozer Demolishes 10 Illegal Plottings Today (1)

ये भी पढ़ें:

प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क, बाउंड्री और प्लॉटिंग के लिए किए गए विकास कार्यों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। वहीं प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम मौरा, बरावन कला, शेखपुरवा प्रेमराज और हलवापुर में कार्रवाई की गई। यहां राधेश्याम, फकरूद्दीन, डॉ. इशहाक, मोहम्मद नदीम, शकील व अन्य द्वारा करीब 15 बीघा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी।

LDA Bulldozer Demolishes 10 Illegal Plottings Today (2)

उसे भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। एलडीए अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृति और प्राधिकरण की अनुमति के की जाने वाली किसी भी अवैध प्लॉटिंग या निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव : एक करोड़ से संवारा जाएगा लखनऊ का प्राचीन शिवधाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button