Lucknow City

वट सावित्री पर उमड़ी आस्था… सुहागिनों ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर मांगा अखंड सौभाग्य

सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, सावित्री-सत्यवान की कथा सुन पति की लंबी उम्र व परिवार की खुशहाली की कामना की

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 16 मई 2026:

वट सावित्री व्रत पर शनिवार को निगोहां क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल दिखा। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की और पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

सुबह से ही निगोहां कस्बे और आसपास के गांवों में वट वृक्षों के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। नई साड़ियां पहनकर और सोलह श्रृंगार कर पहुंचीं महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। फल, फूल, मिठाई और जल अर्पित करने के बाद कच्चे सूत से वट वृक्ष की सात और कई जगह 108 परिक्रमा कर धागा बांधा।

ये भी पढ़ें:

Vat Savitri Vrat Tradition of Worshiping the Banyan Tree (1)

पूजन के दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। कई स्थानों पर पंडितों ने सामूहिक कथा वाचन किया। बुजुर्ग महिलाओं ने नई बहुओं को इस व्रत का महत्व बताया और सावित्री के त्याग, धैर्य और पति के प्रति समर्पण की कथा सुनाई।

निगोहां रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुराने वट वृक्ष पर सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा रामपुर गढ़ी, कांटा करौंदी, मीरकनगर और आसपास के मंदिरों के पास लगे वट वृक्षों पर भी पूजा के लिए लंबी कतारें देखी गईं।

Vat Savitri Vrat Tradition of Worshiping the Banyan Tree (3)

पूजा के बाद महिलाओं ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दी। अर्चना तिवारी, मनोकामिनी शुक्ला, वंदना बाजपेई और नीशू तिवारी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वट सावित्री व्रत केवल पति की दीर्घायु के लिए नहीं, बल्कि नारी के धैर्य, समर्पण और अटूट विश्वास का भी प्रतीक माना जाता है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  समय से पहले SIR कार्य पूरा कर बेस्ट बीएलओ बनीं वंदना...एसडीएम ने किया सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button