Uttarakhand

बारिश-भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ यात्रा, सहमे श्रद्धालु… फिर NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर तेज बारिश के चलते तीन जगह हुआ भूस्खलन, टीमों ने कुछ देर में ही पैदल यात्रियों के लिए दोबारा खोल दिया रास्ता

राजकिशोर तिवारी

रुद्रप्रयाग, 20 मई 2026:

केदारनाथ धाम यात्रा के बीच मंगलवार रात मौसम ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया। तेज बारिश के चलते सोनप्रयाग-गौरीकुंड पैदल यात्रा मार्ग पर तीन स्थानों पर भूस्खलन हो गया। इससे हजारों श्रद्धालुओं की सांसें थम गईं। यात्रा मार्ग बाधित होते ही प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें सक्रिय हो गईं। राहत की बात यह रही कि त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ देर में ही पैदल यात्रियों के लिए रास्ता दोबारा खोल दिया गया।

WhatsApp Image 2026-05-20 at 11.28.45 AM

ये भी पढ़ें:

प्रशासन के मुताबिक मंगलवार तक 6 लाख 94 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। भारी भीड़ के बीच अचानक मार्ग बाधित होने से अफरा-तफरी की स्थिति बनने लगी थी लेकिन जिला प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। डीएम विशाल मिश्रा और एसपी निहारिका तोमर देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगातार घटनास्थल की निगरानी करते रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी हाल में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता न हो और यात्रा जल्द सामान्य कराई जाए।

खराब मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव टीमों ने रातभर अभियान चलाया। फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। बाद में जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया। प्रशासन की सतर्कता, राहत एजेंसियों के समन्वय और तेज कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया। खराब मौसम के बावजूद केदारनाथ यात्रा फिलहाल सामान्य रूप से जारी है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, नहीं मिली लेडी अटेंडेंट, 45 का चालान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link