Lucknow City

हिंदू युवक से रिश्ते के शक में किशोरी के 6 टुकड़े… इस पिता का खूनी खेल जान दहल जाएगा दिल

दो बेटियों की लव मैरिज से बौखलाया था पिता, छोटी बेटी शब्बा को बहन-बहनोई संग मिलकर उतारा मौत के घाट, शव बाक्स व बैग में पैककर मकुहीरोड स्टेशन से ट्रेन में चढ़ाया, तीनों आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 21 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बॉक्स के अंदर शव की गुत्थी ने पूरे झकझोर दिया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि बॉक्स में मिला शव कुशीनगर की रहने वाली 15 वर्षीय बेबी शब्बा का था। उसकी हत्या उसके ही पिता ने ही अपनी बहन और बहनोई के साथ मिलकर कर दी। वजह सिर्फ इतनी थी कि उसे शक था कि बेटी का किसी हिंदू युवक से प्रेम संबंध है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता बिग्गन अंसारी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी दो बड़ी बेटियां पहले ही हिंदू युवकों से लव मैरिज कर चुकी थीं। वह नहीं चाहता था कि छोटी बेटी भी ऐसा करे। इसी सनक में उसने बेटी की हत्या की साजिश रची। योजना के तहत उसने पहले पत्नी और बेटे को घर से बाहर भेजा फिर बहन नूरजहां और बहनोई मोजिबुल्ला अंसारी को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 2.56.36 PM

ये भी पढ़ें:

हत्या के बाद आरोपियों ने नया बांका खरीदकर बेबी शब्बा के शव के छह टुकड़े किए। सिर को अलग स्थान पर फेंक दिया गया, जबकि धड़ और हाथ-पैरों को पॉलीथीन में पैक कर एक बॉक्स और बैग में भर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे और छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के S-1 कोच में बॉक्स रखकर फरार हो गए।

Advertisement

गत रविवार सुबह ट्रेन जब गोमतीनगर स्टेशन पहुंची तो सफाईकर्मियों को कोच में संदिग्ध बॉक्स और बैग दिखाई दिया। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। बॉक्स खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। उसमें लड़की का धड़ था, जबकि हाथ-पैर पॉलीथीन में पैक मिले। शव को इतनी सफाई से पैक किया गया था कि बाहर खून का एक भी धब्बा नहीं दिखा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस ने ट्रेन और स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तमकुहीरोड स्टेशन के फुटेज में दो पुरुष और एक महिला संदिग्ध बॉक्स ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और कुशीनगर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया बांका भी बरामद कर लिया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों के नाम पर पनप रही कट्टर सोच और ऑनर किलिंग जैसे अपराधों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Year Ender 2025: पर्यटन में यूपी ने रचा इतिहास...137 करोड़ से ज्यादा टूरिस्ट पहुंचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link