Lucknow City

लखनऊ के व्यापारियों ने दिखाई ताकत, शिवाजी मार्ग व्यापार मंडल की नई टीम ने संभाली कमान

युवा और अनुभवी चेहरों के संगम पर बना नया नेतृत्व, व्यापारियों के हितों की लड़ाई को और तेज करने का दावा

लखनऊ, 21 मई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र शिवाजी मार्ग (हीवेट रोड) व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को हुसैनगंज स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में शपथ ली। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान गोपाल दीक्षित को अध्यक्ष, अंकित शर्मा को वरिष्ठ महामंत्री और अभिनव गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वैभव मिश्रा, कपिल सिंघल, संजय गोयल, विक्रम अरोड़ा एवं देवेंद्र सिंह को दायित्व दिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, विभोर अग्रवाल, आर मसूद और संदीप गुप्ता को जिम्मेदारी मिली।

महामंत्री पद पर रितेश अग्रवाल, नीरज त्रिवेदी, गुरदीप सिंह, सुमित गोयल और फहद आलम को नियुक्त किया गया। संयुक्त मंत्री के रूप में प्रवीण भगत, सुनील अग्रवाल, शशांक चौरसिया, अंकित अग्रवाल और करण नायर को शपथ दिलाई गई, जबकि उमंग खेतान को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया। शंभूनाथ को मनोनीत सदस्य घोषित किया गया।

कार्यकारिणी में अजय भट्ट, अनुराग अग्रवाल, पुनीत लालचंदानी, अनंत गर्ग, अंकुर गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अमित सिंह, मनीष महाजन, अतुल कुमार गर्ग, अनुभव अग्रवाल, पंकज नंदवानी, रोहित अरोड़ा, शाहबाज खान, मोहित सोनी, वैभव अग्रवाल और वरुण तलवार आदि व्यापारियों को शामिल किया गया।

समारोह में लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, संरक्षक केके अग्रवाल, मोहनलाल अरोड़ा, सुरेंद्रनाथ अग्रवाल और अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अमरनाथ मिश्र ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। व्यापार मंडल हमेशा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। वहीं चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही व्यापारियों की आवाज शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सकती है। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने नई टीम को युवा ऊर्जा और अनुभव का संतुलित मिश्रण बताते हुए व्यापारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button