Uttarakhand

खाई में गिरी कार… दंपति, बेटा-बेटी सहित पांच की मौत, नैनीताल घूमने आया था परिवार

सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग पर ढैला गांव के पास हुआ हादसा, मृतक कार चालक लखनऊ के आलमनगर का रहने वाला, पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राजकिशोर तिवारी

नैनीताल, 21 मई 2026:

नैनीताल के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग पर ढैला गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दंपति, उनके बेटा-बेटी और कार चालक शामिल है। पूरा परिवार खटीमा से नैनीताल घूमने आया था।

कार से पूरा परिवार भवाली से रातीघाट की ओर दोपहर में करीब दो बजे जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एसएसबी की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 5.48.38 PM

पूरा परिवार खटीमा का रहने वाला था। मृतकों की पहचान भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष), उनकी पत्नी सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष), पुत्र वासु चुफाल (19 वर्ष) और पुत्री रवी चुफाल (12 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष), निवासी अफसर नगर, आलमनगर, लखनऊ की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार खटीमा से नैनीताल घूमने आया था।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button